परिचय (Introduction):
उम्र बढ़ने के साथ-साथ बालों का सफेद होना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन आज के समय में 10-15 साल की उम्र में ही बाल सफेद आने लग जाते हैं |
व्यस्त जीवनशैली, नींद की कमी, पर्यावरणीय कारक, आनुवंशिकता, गलत खान-पान और पोषक तत्वों की कमी “सफेद बाल” आने की सबसे बड़ी वजह बन चुकी है | सफेद बालों को छुपाने के लिए कुछ लोग हेयर डाई का इस्तेमाल करते है, जो कि हानिकारक और अस्थायी होता है |
आज के समय में बहुत से लोगों के सवाल हैं:
. सफेद बाल क्यों होते हैं?
. क्या सफेद बाल फिर से काले हो सकते हैं?
. क्या सफेद बाल रोकने का कोई घरेलू उपाय है?
. क्या ये किसी बीमारी का संकेत हैं?
. समय से पहले बाल सफेद होने के कारण क्या हैं?
. क्या सफेद बालों को 100% काला किया जा सकता है?
💠सफेद बाल क्या होते हैं?
सफेद बाल तब आते हैं जब बालों को रंग देने वाला पिगमेंट “मेलेनिन” कम हो जाता है या बनना बंद हो जाता है, तब बाल काले से भूरे और फिर सफेद होने लगते हैं | विटामिन बी12 भी मेलेनिन के उत्पादन में ही शामिल होता है |
👉जैसे-जैसे मेलेनिन खत्म होता जाता है, वैसे-वैसे बाल सफेद होने लगते है | यह प्रक्रिया धीरे-धीरे होती है |
💠कम उम्र में सफेद बाल क्यों आते हैं?
👉अगर आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं, तो यहाँ जाने बालों को झड़ने से रोकने के आसान घरेलू उपाय |

1. आनुवंशिकता
यदि आपके परिवार में आपके माता-पिता या दादा-दादी के कम उम्र में सफेद बाल आने का इतिहास है, तो आपके भी यह समस्या हो सकती है | इंडियन जर्नल ऑफ डर्मेटोलॉजी एंड लेप्रोलॉजी में 2013 को पब्लिश रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की गई |
2. विटामिन की कमी
शरीर में विटामिन बी12 की कमी के कारण कम उम्र में ही सफेद बाल आने की समस्या रहती है | सन् 2016 में इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ट्राइकोलॉजी की रिपोर्ट के अनुसार भारत में रहने वाले 25 वर्ष से कम उम्र के युवाओं के सफेद बाल आने का मुख्य कारण सीरम फेरिटिन का निम्न स्तर है, जो शरीर में आयरन को एकत्रित करता है | आयरन की कमी के कारण मेलानिन बनना रुक जाता है, जो सफेद बाल आने का मुख्य कारण है |
3. तनाव
तनाव के समय बनने वाले हार्मोन (कॉर्टिसॉल) मेलानोसाइट कोशिकाओं को प्रभावित करते हैं, जिसके कारण बाल सफेद होने लगते हैं | यह प्रक्रिया एक बार होने के बाद स्थायी हो सकती है, क्योंकि स्टेम कोशिकाएं खत्म हो जाती हैं, जिसके कारण बालों को दोबारा रंग नहीं मिल पाता |
4. पोषक तत्वों की कमी
विटामिन बी12, विटामिन डी, आयरन, प्रोटीन और जिंक जैसे पोषक तत्वों की कमी से मेलेनिन बनना कम हो जाता है, जिससे बाल सफेद होने लगते हैं |
5. मिनरल्स की कमी
कॉपर, कैल्शियम, जिंक और आयरन जैसे मिनरल्स की कमी से भी मेलेनिन बनना कम हो जाता है, जिससे बाल सफेद होने लगते हैं |
6. नींद की कमी
नींद की कमी शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव और हार्मोनल असंतुलन को बढ़ाती है, जिसके कारण मेलेनिन का उत्पादन घटता है और बाल सफेद होने लगते हैं |
7. गलत खान-पान
जंक फूड, मीठा, ज्यादा चाय-कॉफी, डेयरी उत्पाद और प्रोसेस्ड फूड जैसे खान-पान से मेलेनिन (बालों के रंग के लिए जिम्मेदार पिगमेंट) का स्तर घटता है, जिससे सफेद बाल आने लग जाते हैं |
8. ज्यादा केमिकल का इस्तेमाल
केमिकल शैंपू, हेयर डाई और ब्लीच जैसे केमिकल उत्पादों के इस्तेमाल से बाल सफेद हो सकते हैं, क्योंकि इनमें मौजूद अमोनिया और हाइड्रोजन पेरोक्साइड जैसे तत्व बालों की प्राकृतिक शक्ति खत्म कर देते हैं और समय से पहले ही बाल सफेद होने लग जाते हैं |
9. हार्मोनल समस्या
थायरॉयड विकार, यौन हार्मोन और कॉर्टिसॉल हार्मोन के असंतुलन के कारण मेलेनिन का उत्पादन कम हो जाता है, जिससे बाल जल्दी सफेद होने लगते हैं |
10. प्रदूषण
हवा में मौजूद हानिकारक रसायन और कण मेलानिन बनाने वाली कोशिकाओं को क्षति पहुंचाते हैं, जिससे ऑक्सीडेटिव तनाव बढ़ता है और मेलेनिन का उत्पादन कम हो जाता है, जिसके कारण बालों का रंग उड़ जाता हैं |
💠क्या सफेद बाल किसी बीमारी का संकेत हैं?
स्थितियों के अनुसार हाँ:
यदि:
. तेजी से बाल सफेद होने लगें
. साथ में कमजोरी, थकान, चक्कर
तो ये संकेत हो सकते हैं:
. थाइरॉइड की समस्या
. विटामिन बी12 की कमी
. तनाव
. ऑटोइम्यून रोग
. विटामिन डी की कमी
⚠️इन स्थितियों में डॉक्टर से सलाह जरूर लें |
💠क्या सफेद बाल फिर से काले हो सकते हैं?
हाँ, कुछ मामलों में सफेद बाल फिर से काले हो सकते हैं, यदि वे तनाव या पोषण की कमी से सफेद हुए हैं, तो सही खान-पान, आयुर्वेद और लाइफस्टाइल से रंग वापस आ सकता है; लेकिन बाल आनुवंशिक कारणों से सफेद हो रहे हैं, तो फिर से पूरी तरह काले होने मुश्किल है पर हल्के भूरे बाल कुछ हद तक काले हो सकते हैं |
👉सही खान-पान + लाइफस्टाइल + आयुर्वेद = 60-70% बाल फिर से काले हो सकते हैं |
💠सफेद बाल रोकने के घरेलू उपाय
1. आंवला

नारियल तेल में आंवला पाउडर को मिलाकर इसे बालों की जड़ों में लगाएं | यह बालों को पोषण देता है और बालों को काला बनाने में मदद करता है | रोजाना सुबह खाली पेट एक चम्मच आंवला पाउडर को गुनगुने पानी के साथ लेने से शरीर में मेलेनिन का स्तर बढ़ता है, जो बालों को सफेद होने से रोकता है | आपको सप्ताह में कम से कम दो बार आंवला का तेल या पाउडर का इस्तेमाल करना चाहिए |
2.भृंगराज
भृंगराज एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो बालों के रंग के लिए जिम्मेदार मेलेनिन के स्तर को बढ़ाता है और सफेद बालों की समस्या को जड़ से दूर करके बालों को काला बनाने में मदद करता हैं | 50 ग्राम भृंगराज के पत्ते लेकर उसमें आधा लीटर नारियल तेल मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं | अब इसे छानकर एक जार में भर दें और सप्ताह में 2 बार अपने बालों पर लगाएं | आयुर्वेद में भृंगराज को “बालों का राजा कहा” जाता है |
3. गिलोय
यह एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है, इसमें मौजूद पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स मेलेनिन के स्तर को बढ़ाते हैं, जो सफेद बालों की समस्या दूर करता है और बालों को काला बनाने में मदद करता है | सप्ताह में 2 बार गिलोय के पत्तों का रस बनाकर पिएं या इसका पाउडर बनाकर बाल धोएं |
4. नारियल तेल और नींबू
2 चम्मच नारियल तेल और 2 चम्मच नींबू रस को आपस में मिलाकर पेस्ट बना लें | फिर इस पेस्ट से अपने बालों पर अच्छे से मालिश करके 40-45 मिनट तक छोड़ दें और फिर हल्के शैंपू से धो लें, इससे बाल स्वस्थ और काले होते हैं, क्योंकि नारियल तेल बालों की जड़ों को गहराई तक पोषण देता है और नींबू रस विटामिन सी से भरपूर होता है, जो मेलेनिन के उत्पादन को बढ़ाते हैं और बालों को काला बनाता है | इसे हफ्ते में 2 बार लगाएं |
5. प्याज का रस
प्याज के रस में मौजूद सल्फर और कैटालेज एंजाइम हाइड्रोजन पेरॉक्साइड को कम करता है, जो कि बालों को सफेद बनाता है; इसे नारियल तेल के साथ बालों की जड़ों में लगाकर 15-20 मिनट बाद धो लें, यह बालों का रंग सुधारने में मदद करता है | इसे हफ्ते में 1-2 बार लगाएं |
6. करी पत्ता
करी के पत्ते खनिज और विटामिन से भरपूर होते हैं, जो मेलेनिन के उत्पादन को बढ़ाते हैं और बालों को सफेद होने से रोकते हैं | 10-12 करी पत्ते और आधा कप नारियल के तेल को उबालकर छान लें और ठंडा होने पर अपने बालों की जड़ों में मालिश करके 30 मिनट बाद धो लें | इसे हफ्ते में 2 बार लगाएं |
7. कपूर
कपूर में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर बालों के रोम को मजबूत करता है और फ्री रेडिकल्स से बचाता है, यह पूरी तरह से बालों को काला नहीं करता, लेकिन नये सफेद बोलों को रोकने में मदद करता है | नारियल तेल को हल्का गर्म करके इसमें कपूर का पाउडर मिलाकर बालों की जड़ों में हल्की मसाज करके 30-40 मिनट बाद हल्के शैंपू से धो लें | इसे हफ्ते में 1-2 बार लगाएं |
👉कपूर का उपयोग करते समय पूरी सावधानी बरतें, क्योंकि यह तेज होता है |
8. शतावरी
शतावरी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो मेलेनिन के उत्पादन को बढ़ाती है और हार्मोनल संतुलन में मदद करती है, जिससे सफेद बाल आने कम हो जाते हैं | रोजाना सुबह और शाम को एक चम्मच शतावरी पाउडर को गर्म दूध के साथ लें |
👉आप शतावरी कैप्सूल का भी उपयोग कर सकते हो |
9. मेथी और एलोवेरा जेल
2-3 चम्मच मेथी के दानों को रातभर भिगोकर, सुबह पेस्ट बनाकर इसमें एलोवेरा जेल मिला लें; अब इसे बालों की जड़ों मे लगाकर हल्की मालिश करके 30-40 मिनट बाद हल्के शैंपू से धो लें | यह सफेद बालों को रोकने में मदद करती है और रक्त संचार बढ़ाती है | इसे हफ्ते में 2-3 बार लगाएं |
10. काली चाय
2-3 कप पानी में 5-7 चम्मच काली चाय पत्ती डालकर अच्छे से उबाल लें; फिर ठंडी होने के बाद इससे बालों को अच्छे से धो लें | इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर साफ ठंडे पानी से धो लें | इसे सप्ताह में 1-2 बार लगाएं |
💠आयुर्वेद के अनुसार सफेद बाल का इलाज
आयुर्वेद के अनुसार सफेद बाल अक्सर गलत खान-पान और जीवनशैली के कारण आते हैं, जिसे “अकालज वृद्धावस्था” कहते हैं |
उपयोगी जड़ी-बूटियाँ –
. अश्वगंधा
. आंवला
. एलोवेरा
. त्रिफला
. नारियल तेल
. जैतून तेल
. करी पत्ते
. भृंगराज
. अर्जुन पेड़ की छाल
👉ये सभी मेलेनिन के उत्पादन को बढ़ाकर बालों को सफेद होने से रोकते हैं |
💠सफेद बाल के लिए क्या खाएं?
✅ ये खाएं:
. फल (सेब, अनार, कीवी)
. दूध-दही
. हरी-सब्जियाँ
. अंडे
. दालें
. बीज
. आंवला
. मूंगफली
. तिल
❌न खाएं:
. जंक फूड
. प्रोसेस्ड फूड
. रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स (सफेद चावल, ब्रेड, पास्ता)
. कोल्ड ड्रिंक
. ज्यादा मीठा
. ज्यादा चाय-कॉफी
💠बच्चों में सफेद बाल क्यों आते हैं?
👉अगर आप भी नींद न आने की समस्या से परेशान हैं, तो यहाँ पढ़ें नींद लाने के आसान 12 घरेलू उपाय |
. विटामिन बी12 की कमी
. आयरन की कमी
. नींद की कमी
. जिंक और कॉपर की कमी
. आनुवंशिकी
. हार्मोनल असंतुलन
. पोषण की कमी
. गलत डाइट
. स्क्रीन टाइम ज्यादा
. तनाव
👉बच्चों को किसी भी प्रकार की दवा देने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें |
💠सफेद बाल के लिए कौन-सा तेल सबसे अच्छा ?

. नारियल तेल
. आंवला तेल
. भृंगराज तेल
. बादाम तेल
. सरसों का तेल
. जैतून का तेल
. तिल का तेल
. रोजमेरी तेल
👉हफ्ते में 2-3 बार हल्की मालिश करने से ये मेलेनिन के स्तर को बढ़ाते हैं और बालों को सफेद होने से रोकते हैं |
💠पुरुषों और महिलाओं में फर्क
पुरुष महिलाएं
धूम्रपान पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम
कम नींद आयरन की कमी
ज्यादा तनाव हार्मोन बदलाव
💠जीवनशैली में सुधार
👉यदि आप भी बिना किसी दवा के शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो यहाँ क्लिक करें |
. तनाव कम करें
. नियमित व्यायाम
. रोज 7-9 घंटे नींद
. पौष्टिक और संतुलित आहार
. प्राकृतिक तेलों का उपयोग
. जंक फूड और धूम्रपान से परहेज
. रोज 10-12 गिलास पानी पीएं
. मोबाइल का कम इस्तेमाल
. गर्मी और केमिकल से बचें
💠क्या बाल रंगना ☑️है?
❌बार-बार केमिकल डाई हानिकारक है |
यदि जरूरी हो:
. अमोनिया-फ्री डाई
. हर्बल डाई
💠भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार
संतुलित आहार, पर्याप्त पानी, पर्याप्त नींद और तनाव मुक्त जीवनशैली बालों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है |
👉अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें |
✡️ FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1. कौन-सा विटामिन सफेद बाल रोकता है?
विटामिन बी12, आयरन, कॉपर |
Q2. क्या सफेद बाल तनाव से होते हैं?
हाँ, तनाव सफेद बाल होने का एक मुख्य कारण है |
Q3. बच्चों में सफेद बाल ठीक हो सकते हैं?
हाँ, सही पोषण से बच्चों में सफेद बाल ठीक हो सकते हैं |
Q4. कौनसा तेल सफेद बाल रोकता है?
आंवला, नारियल, भृंगराज, बादाम या करी पत्ते वाले तेलों से नियमित मालिश करने से सफेद बालों को रोका जा सकता हैं |
Q5. मनुष्य के सिर पर कितने बाल होते हैं?
मनुष्य के सिर पर औसतन 90 हजार से 150,000 बाल होते हैं |
Q6. कौनसा फल खाने से बाल काले होते हैं?
आंवला खाने से बाल काले होते हैं |
Q7. क्या नींबू लगाने से बाल काले होते हैं?
हाँ, पर नींबू के साथ नारियल तेल का उपयोग करें |
Q8. क्या सफेद बाल हमेशा के लिए ठीक हो सकते हैं?
नहीं, लेकिन नये सफेद बाल रोके जा सकते हैं |
💠निष्कर्ष (Conclusion)
आज के समय में कम उम्र के लोगों में आनुवंशिकता और तनाव जैसे कारकों के कारण बाल सफेद होने की संभावना अधिक होती है | सफेद बाल कोई छोटी समस्या नहीं, बल्कि शरीर के अंदर की गड़बड़ी के संकेत हो सकते हैं |
यदि आप समय रहते:
. जीवनशैली सुधार
. सही खान-पान
. घरेलू उपाय
अपनाते हैं, तो सफेद बालों को बिना किसी दवा के भी काफी हद तक रोका जा सकता है |
Last Updated: 05/01/2026
2 Responses