🔸परिचय (Introduction)
आँखों की रोशनी बढ़ाने के घरेलू उपाय – विस्तार से पूरा जाने हिंदी में
आज के समय में कम उम्र में ही आँखों की रोशनी कमजोर हो जाती है | इसका मुख्य कारण मोबाइल, टीवी और कम्प्यूटर का अत्यधिक इस्तेमाल है | आज के दौर में हर दूसरा व्यक्ति आँखों से जुड़ी किसी न किसी समस्या से परेशान है |
आँखों में धुंधलापन, सिर दर्द, आँखों में जलन और चश्मे का नंबर बढ़ना – ये सभी संकेत बताते हैं कि आपकी आँखों की रोशनी कमजोर हो रही है |
. इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे:
. आँखों की रोशनी कमजोर क्यों होती है?
. आँखों की रोशनी बढ़ाने के घरेलू उपाय
. आँखों की रोशनी बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा
. आँखों की रोशनी के लिए सही खान-पान
. आँखों की रोशनी बढ़ाने की एक्सरसाइज
. डॉक्टर से सलाह कब लें?
🔸आँखों की रोशनी कमजोर होने के मुख्य कारण
1. डिजिटल स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल
मोबाइल, टीवी और कम्प्यूटर पर ज्यादा समय बिताने से आँखों की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है, जिससे रोशनी कमजोर होने लगती है |
2. गलत खान-पान
विटामिन A, C और E की कमी से आँखों का सूखापन और रतौंधी जैसे रोग आँखों के लिए बहुत नुकसानदायक होते हैं |
3. तनाव और नींद की कमी
तनाव और नींद की कमी के कारण आंखे थकी रहती हैं और धीरे-धीरे दृष्टि कमजोर हो जाती है |
🔰अब एक क्लिक में जाने नींद लाने के आसान घरेलू उपाय:
4. उम्र का बढ़ना
उम्र बढ़ने के साथ आँखों की कोशिकाएं कमजोर होती जाती हैं |
5. प्रदूषण और पर्यावरण
धूल के कण, तेज धूप और प्रदूषण के कारण आँखों में संक्रमण और जलन जैसी समस्याएं हो जाती है जिससे आँखों की रोशनी कम होने लगती है |
6. आनुवंशिकता
यदि आपके माता-पिता, दादा-दादी या परिवार में किसी के आँखों की समस्या का इतिहास रहा है तो यह समस्या आपको भी हो सकती हैं |
7. मोतियाबिंद
इस रोग से आँखों पर एक सफेद परत बनने लगती है जिससे धीरे-धीरे आँखों की रोशनी कम होने लगती है और किसी वस्तु को देखने में समस्या होने लगती है |
🔸आँखों की रोशनी बढ़ाने के 15 रामबाण नुस्खे
1. आंवला
आंवला विटामिन C से भरपूर होता है, जिसे आप जूस या चूर्ण के रूप में उपयोग कर सकते हैं |
फायदे:
. आँखों की जलन कम करता हैं
. आँखों की रोशनी बढ़ाता है
2. त्रिफला
रात में त्रिफला भिगोकर सुबह उस पानी का सेवन करें या आँखें धोएं |
फायदे:
. आँखों की कमजोरी दूर करता है
3. गाजर
गाजर विटामिन C से भरपूर होता है, जिसे आप जूस या सलाद के रूप में सेवन कर सकते हैं |

फायदे:
. मोतियाबिंद से बचाते हैं
. रतौंधी दूर करते हैं
. आँखों की रात की रोशनी सुधारते हैं
4. खट्टे फल
खट्टे फल विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं |
फायदे:
. आँखों की रोशनी बढ़ाते हैं |
5. अरंडी का तेल
शुद्ध अरंडी के तेल को आर्टिफ़िशियल टियर ड्रॉप्स की मदद से आँखों में उपयोग करें |
फायदे:
. सूखी आँखों को नमी देता है
. आँखों की जलन कम करता है
. आँसुओं के वाष्पीकरण को रोकता है
👉अरंडी के तेल को सीधे आँखों में डालने से बचें |
6. ठण्डा पानी
दिन में 3-4 बार साफ ठंडे पानी से आँखों को धोएं |
फायदे:
. थकान और जलन को कम करता है
. सूजन और काले घेरे को कम करता है
. आँखों की रोशनी और चमक बढ़ाता है
7. पर्याप्त नींद लें
रोज 7-9 घंटे की पर्याप्त नींद लें |
फायदे:
. आँखों की नमी बनी रहती है
. थकान दूर होती है
. सूजन कम होती है
8. गुलाब जल
शुद्ध गुलाब जल की 1-2 बूंदें ड्रॉप्स की मदद से आँखों में डालें |
फायदे:
. धूल-कणों से बचाव
. जलन से राहत
. आँखों को रूखेपन से बचाता है
9. स्क्रीन से दूरी
मोबाइल, टीवी और लैपटॉप जैसी चीजों उपयोग न के बराबर करें | जरूरी होने पर स्क्रीन से सही दूरी बनाए और स्क्रीन टाइम के दौरान बीच-बीच में ब्रेक लें |
फायदे:
. सिरदर्द में कमी
. निकट दृष्टि दोष में कमी
. बेहतर नेत्र स्वास्थ्य
10. गाय का घी
रात में सोने से पहले 1-1 शुद्ध घी की बूंदे ड्रॉप्स की मदद से आँखों में डालें या घी को पलकों पर लगाएं |
फायदे:
. धुंधलापन कम होता है
. सूजन कम होती है
. पलकें मजबूत होती है
. रोशनी बढ़ाती है
11. धूम्रपान से दूरी
धूम्रपान छोड़ना आँखों के स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा निर्णय है |
फायदे:
. सूखी आँखों से राहत
. आँखों की रोशनी बचाने में मदद
. आँखों की रोशनी लंबे समय तक बनी रहती है
12. नियमित व्यायाम
सुबह नियमित रूप से योग आसान, टहलना, जॉगिंग, आँखें घूमाना जैसी गतिविधियां करें |
फायदे:
. रक्त संचार में सुधार
. थकान और तनाव कम
. आँखों के स्वास्थ्य में सुधार

13. धूप में बैठें
सुबह की हल्की धूप में 1 घंटा रोज बैठें |
फायदे:
. बच्चों में नींद का स्तर सुधारती है
. निकट दृष्टि दोष को कम करती है
👉 तेज धूप में बैठने से बचें, क्योंकि UV किरणें आँखों को नुकसान पहुँचाती है |
14. हरी सब्जियाँ
हरी सब्जियाँ ( सरसों, पालक, मेथी) ल्यूटिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है |
फायदे:
. रतौंधी और मोतियाबिंद जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है
. आँखों की रोशनी बढ़ाती है
15. नियमित जांच
हर 5-6 महीने में एक बार आँखों की जांच जरूर कराएं |
फायदे:
. दृष्टि संबंधी समस्याओं का पता चलता है
. आँखों की स्थिति बिगड़ने से रुकती है
🔰अगर आप भी स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर खुशहाल जीवन जीना चाहते हैं, तो यहाँ पढ़ें विस्तार से:
🔸आँखों की रोशनी बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा
. त्रिफला
. आंवला
. बिलबेरी
. गुलाब जल
. भृंगराज
. अश्वगंधा
. केसर
👉 किसी भी आयुर्वेदिक दवा को उपयोग में लेने से पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह जरूर लें |
🔸आँखों के लिए फायदेमंद पौष्टिक आहार
पौष्टिक आहार फायदा
पालक आयरन + विटामिन
मेथी विटामिन ए, सी, ई + जिंक + आयरन
गाजर विटामिन ए + बीटा कैरोटीन
दूध कैल्शियम
अंडा प्रोटीन + जिंक
संतरा विटामिन सी
मछली ओमेगा-3
🔸स्वस्थ आँखों के लिए 20-20-20 नियम
20 मिनट के स्क्रीन टाइम के बाद, 20 सेकंड आँखों को आराम दें और ब्रेक के बाद 20 फीट दूर से किसी शांत वस्तु को देखें |
फायदे:
. दूर से देखने की क्षमता बढ़ती है
. मांसपेशियों को आराम मिलता है
⚠️डॉक्टर से सलाह कब लें?
. आँखों में तेज दर्द
. लगातार सिर दर्द
. आँखों में सूजन
. लगातार धुंधला दिखना
. बार-बार गाढ़ा पानी आए
. अचानक रोशनी कम हो जाना
तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें |
❓FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1. आँखों के लिए कौन-सा विटामिन सबसे जरूरी है?
आँखों के लिए विटामिन A सबसे जरूरी होता है | इसकी कमी से रात में दिखना कम हो जाता है | गाजर, पपीता, हरी सब्जियाँ इसका अच्छा स्रोत हैं |
Q2. आँखों की रोशनी बढ़ाने के घरेलू उपाय कौन-से हैं?
आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए गाजर, पालक, आंवला, बादाम, संतरे का सेवन करें | नियमित व्यायाम व पर्याप्त नींद लें |
Q3. आँखों की जांच कितने समय में करानी चाहिए?
यदि समस्या नहीं हैं तो साल में एक बार और चश्मा लगा है तो 6 महीने में एक बार जांच करानी चाहिए |
Q4. कौन-सा तेल लगाने से आँखों की रोशनी बढ़ती है?
आँखों के चारों ओर शुद्ध अरंडी के तेल की एक बूंद लगाने से आँखें तेज होती हैं |
Q5. धँसी हुई आँखों को कैसे दूर करें?
पौष्टिक आहार, नियमित व्यायाम, रोज 10-12 गिलास पानी पीना और पर्याप्त नींद धँसी हुई आँखों की समस्या को कम कर सकती है |
🔸निष्कर्ष (Conclusion)
आँखें हमारे शरीर का सबसे अभिन्न अंग हैं | आँखों की रोशनी बढ़ाने के घरेलू उपाय अपनाकर हम आँखों की रोशनी को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं |
अगर आपको लगे की समस्या ज्यादा बढ़ रही हैं तो एसी स्थिति में घरेलू उपायों के साथ-साथ डॉक्टर की भी सलाह लें |
Last Updated: 09/01/2026

3 Responses