💠परिचय (Introduction)
कम उम्र में सफेद बाल क्यों आते हैं? (पूरी जानकारी)
आज के समय में कम उम्र में ही सफेद बाल आना आम समस्या बन गई है | उम्र बढ़ने से साथ बाल सफेद होना एक प्राकृतिक बदलाव है, लेकिन अब 15-20 साल की उम्र में ही बाल सफेद होने लग जाते हैं | चिकित्सकीय भाषा में सफेद बाल होने की प्रक्रिया को “कैनिटाइस” कहते हैं | पुरुषों और महिलाओं दोनों में ही यह समस्या देखने को मिलती है | इसके पीछे बहुत से कारण हैं, जिन्हें हम इस लेख में विस्तार से जानेंगें |
इस लेख में हम जानेंगें कि;
. सफेद बाल क्या होते हैं?
. बाल सफेद क्यों आते हैं?
. बालों में रंग कैसे आता है?
. कम उम्र में सफेद बाल आने के मुख्य कारण
. कम उम्र में सफेद बाल रोकने के उपाय
. क्या सफेद बाल फिर से काले हो सकते हैं?
💠सफेद बाल क्या होते हैं?
सफेद बाल मेलेनिन (बालों को रंग देने वाला पिगमेंट) की कमी का परिणाम हैं, क्योंकि मेलेनिन ही वह रंग है जो बालों को उनका प्राकृतिक रंग देता है |
जब शरीर में मेलानिन बनना कम हो जाता है, तो बाल धीरे-धीरे सफेद होने लगते हैं |
💠बाल सफेद क्यों आते हैं?
👉अगर आप भी सफेद बालों को रोकने के आसान घरेलू उपाय विस्तार में जानना चाहते हैं, तो यहाँ पढ़ें:
1. बढ़ती उम्र:
उम्र बढ़ने के साथ-साथ बालों को रंग देने वाले अवयव मेलेनिन का उत्पादन भी कम या बंद हो जाता है | ऐसे में बालों में मिलने वाले रंग द्रव में कमी आ जाती है, जिससे वह अपने रंग को छोड़ने लगते हैं |
2. आनुवंशिकता:
अगर आपके परिवार में कम उम्र में सफेद बाल होते हैं, तो आपके बाल भी सफेद होने की संभावना ज्यादा है, क्योंकि यह जीन द्वारा नियंत्रित होता है |
💠बालों में रंग कैसे आता है?
बालों का रंग मेलेनिन पिगमेंट द्वारा निर्धारित होता है | हमारे शरीर में तीन पिगमेंट होते हैं – हीमोग्लोबिन, मेलेनिन पिगमेंट और कैरोटीनॉयड | मेलेनिन का उत्पादन बालों के रोमों में मौजूद मेलानोसाइट्स नामक कोशिकाएं करती हैं; ये मुख्य रूप से दो प्रकार की होती हैं- यूमेलेनिन और फेओमेलेनिन , इन दोनों के अनुपात से ही व्यक्ति का प्राकृतिक रंग (काला, भूरा, लाल, सफेद या सुनहरा) निर्धारित होता है |
💠कम उम्र में सफेद बाल आने के मुख्य कारण

1. आनुवंशिक कारण
यदि आपके माता-पिता, दादा-दादी या परिवार में किसी को कम उम्र में सफेद बाल आने का इतिहास है, तो यह समस्या आपको भी हो सकती है |
2. तनाव
तनाव के समय शरीर में “लड़ो या भागो” प्रतिक्रिया के दौरान निकलने वाले नॉरएपिनेफ्रिन हार्मोन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस हैं, जो मेलेनिन बनाने वाली स्टेम कोशिकाओं को खत्म कर देते हैं, जिससे कम उम्र में ही सफेद बाल आने लग जाते हैं |
3. विटामिन की कमी
शरीर में विटामिन बी12 (दूध, दही, पनीर, अंडे, मांस) की कमी के कारण कम उम्र में ही सफेद बाल होने की समस्या देखी गई है |
4. मिनरल्स की कमी
शरीर में कॉपर, जिंक और आयरन जैसे मिनरल्स की कमी के कारण भी कम उम्र में सफेद बाल हो जाते हैं |
5. हार्मोनल बदलाव
थायराइड की समस्या और शरीर में हार्मोनों का असंतुलन भी सफेद बालों का कारण बन सकता है |
6. गलत खान-पान
जंक फूड, मीठा, कोल्ड ड्रिंक और तला-भुना जैसे खान-पान से भी बालों का प्राकृतिक रंग खराब हो जाता हैं |
7. वीटिलिगो
कभी-कभी शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली खुद के मेलानोसाइट्स पर हमला कर देती है, जिसके कारण भी बाल सफेद हो जाते हैं |
👉यदि आप भी अपने झड़ते बालों से परेशान हो गए हैं, तो यहाँ जाने झड़ते बालों को रोकने के घरेलू उपाय:
💠कम उम्र में सफेद बाल रोकने के उपाय

1. आंवला
आंवला विटामिन सी और एंटी–ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो बालों का रंग बनाए रखने में मदद करता है | रोजाना बालों में आंवला तेल और सप्ताह में दो बार आंवला का पेस्ट बालों पर लगाने से सफेदी की समस्या खत्म कर सकते हैं |
2. करी पत्ते
करी पत्ते में आयरन, जिंक, और आयोडीन जैसे खनिज होते हैं जो समय से पहले सफेद बालों को रोकने में मदद करते हैं |
3. सूर्य की रोशनी
रोजाना कम से कम आधा घंटा सूर्य की रोशनी में बिताएं | सूर्य की रोशनी शरीर को विटामिन डी देती हैं, जो स्वस्थ बालों के रोम के लिए आवश्यक है |
4. संतुलित आहार
अपने खाने में हरी सब्जियाँ, अंकुरित अनाज, फल, दालें, और ड्राय फ्रूट्स शामिल करें | संतुलित आहार शरीर को पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स देता है, जो ऑक्सीडेटिव तनाव और फ्री रेडिकल्स को बेअसर करते हैं | ये दोनों ही समय से पहले बालों को सफेद होने से रोकते हैं |
👉भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार,
संतुलित आहार बालों और शरीर दोनों के लिए जरूरी है |
5. तनाव कम करें
तनाव मुक्त जीवन सफेद बालों की समस्या को कम करता है | तनाव कम करने के लिए योग, ध्यान और पर्याप्त नींद लेना जरूरी है |
6. केमिकल प्रोडक्ट से दूरी
केमिकल वाले शैंपू और हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कम करें | ये बालों को नुकसान पहुंचाते हैं |
7. बाहरी तत्वों से बचाएं
UV किरणों और प्रदूषण से दूर रहें क्योंकि ये बालों को बेजान और कमजोर करते हैं |
👉खाली पेट क्या खाएं जिससे शरीर स्वस्थ रहे , यहाँ जानें विस्तार से:
💠क्या सफेद बाल फिर से काले हो सकते हैं?
अगर बाल पोषण की कमी या खराब जीवनशैली के कारण सफेद हो रहे हैं, तो सही डाइट और लाइफस्टाइल से बालों का रंग बेहतर हो सकता है | लेकिन आनुवंशिकी या बढ़ती उम्र के कारण सफेद हो रहे हैं, तो इन्हे पूरी तरह ठीक करना मुश्किल होता है |
⚠️डॉक्टर से सलाह कब लें?
. तेजी से बाल सफेद हो रहे हों
. बाल झड़ने के साथ सफेद बल्ब दिखें
. विटामिन बी12 की कमी
. थकान, वजन बढ़ना या हार्मोनल समस्या A
. घरेलू उपाय असर न करें
तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें |
✡️FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1. कम उम्र में सफेद बालों को काला कैसे करें?
आंवला, नारियल, करी पत्ता और भृंगराज जैसे प्राकृतिक तत्वों का इस्तेमाल करें |
Q2. बालों के लिए कौन सा डॉक्टर होता है?
बालों और स्कैल्प की समस्या के विशेषज्ञ को ट्राइकोलॉजिस्ट कहते हैं |
Q3. मेरे बाल कम उम्र में सफेद क्यों हो रहे हैं?
जीन, तनाव, विटामिन की कमी, थायरॉयड विकार और प्रदूषण के कारण कम उम्र में ही बाल सफेद हो जाते हैं |
Q4. क्या खाएं जिससे बाल सफेद ना हो?
आयरन, जिंक, कॉपर, विटामिन बी12, हरी सब्जियाँ, दालें, अंडे, बीज और आंवला जैसे उत्पादों का सेवन करें |
Q5. कौन सा तेल लगाने से बाल सफेद नहीं होते हैं?
सरसों का तेल सफेद बालों से छुटकारा दिलाने में मदद करता हैं |
💠निष्कर्ष (Conclusion)
कम उम्र में सफेद बाल आना एक गंभीर समस्या बनती जा रही है | संतुलित आहार, तनाव कम करना और घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है |
👉पूरी जानकारी के लिए हमारी मुख्य पोस्ट जरूर पढ़ें:
सफेद बालों के घरेलू उपाय:
Last Updated: 06/01/2026
एक प्रतिक्रिया